अंकित हत्याकांड में पुलिस ने नामजद प्रियांशु को किया गिरफ्तार

( मृतक अंकित का फाइल फोटो)

50 हजार इनामी अपराधी का है पुत्र

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी पुलिस ने धर्मचक गाँव में हुए अंकित हत्याकांड के मामले में 50 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार अर्जुन यादव के पुत्र प्रियांशु कुमार को मुगेंर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की प्रियांशु को मुगेंर से बहन के ससुराल से गिरफ्तार किया गया।बतातें चले की बीते 18 नवंबर को धर्मचक गाँव में राजाजान निवासी स्व० उपेन्द्र यादव के अपराधी पुत्र अर्जुन यादव ने पुर्व उप प्रमुख अशोक पौद्दार एवं उनके पुत्र उभरते फिल्म अभिनेता अंकित कुमार को दिन- दहाड़े दरवाजे पर चढ़कर गोली मार दिया था, जहाँ अंकित का घटना स्थल पर ही मौत हो गया था। जहाँ पुलिस ने अर्जुन यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित किया ओर पुलिस ने अर्जुन यादव को नेपाल सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्याकांड में आरोपी बने अर्जुन यादव के पुत्र प्रियांशु कुमार फरार चल रहा था जहाँ पुलिस ने प्रियांशु को मुगेंर बहन के ससुराल से गिरफ्तार कर लिया।मानसी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की गिरफ्तार प्रियांशु से पुछताछ जार! 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here