अंकित हत्याकांड में पुलिस ने दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार, पुछताछ जारी

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गाँव में पुर्व प्रमुख अशोक पौद्दार एवं उनके पुत्र उभरते अभिनेता अंकित कुमार को गोली मारकर हत्या के मामले में मानसी पुलिस जहाँ पचास हजार इनामी अपराधी अर्जुन यादव सहित तीन अन्य सहयोगी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं मानसी पुलिस ने गुरुवार को अंकित हत्या के दिन अर्जुन यादव के साथ में रहे दो अन्य सहयोगी अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है। बताया जा रहा है घटना के दिन दौनों युवक अपराधी अर्जुन यादव के साथ घटना स्थल से लेकर अर्जुन यादव के भागने तक साथ था। ओर घटना के बाद दौनों फरार चल रहा था, जहाँ मानसी पुलिस के तेज तर्रार थानाध्यक्ष एवं प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार ने अपने टीम के मदद से अलग अलग जगहों से दौनों युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक राजाजान निवासी मो० युनुस का पुत्र मो०सैम्पल, एवं मो० इलियास का पुत्र मो० इंसान है। जहाँ पुलिस ने एक युवक को बैलदौर थाना क्षेत्र के चोढ़ली गाँव से गिरफ्तार किया तो दुसरा युवक को मुगेंर जिला टीकाराम  से गिरफ्तार किया। दौनों युवक से पुलिस पुछताछ कर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here