अंकित हत्या कांड के मुख्य आरोपी एवं 50 हजार का इनामी अपराधी अर्जुन यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया‌। उभरते अभिनेता अंकित कुमार के हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी अपराधी अर्जुन यादव को मानसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मानसी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार ने अर्जुन यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए आगे की कारवाई किये जाने की बात कहा। आपको बतातें चलें पिछले 18 नवम्बर 2024 को अर्जुन यादव ने बेरहमी से धर्मचक गाँव निवासी पुर्व प्रमुख मानसी प्रखंड के अशोक पौद्दार को जहाँ गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया तो वहीं उनके पुत्र को भी गोली मारकर हत्या कर दिया था। जहाँ खगड़िया पुलिस ने शनिवार को अपराधी अर्जुन यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here