अपराधियों को चिन्हित कर अपराध जनित संम्पतियों को पता लगाकर जप्त किया जायेगा- डीआईजी भारती

 

गश्ती को प्रभावी, क्राइम कंट्रोल, आम नागरिकों की सुरक्षा, एवं पुलिसिया व्यवस्था को चुस्त- दुस्त को लेकर डीआईजी ने दिया पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश

 

खगड़िया एसपी पर जताया भरोसा, कहा पुलिस आमजनों को बेहतर सेवा दें

 

सिकन्दर आजाद वक्त

की रिपोर्ट

खगड़िया। को बेगुसराय प्रक्षेत्र के नये डीआईजी बने आशीष भारती ने शनिवार को खगड़िया पहुंचकर समाहरणालय सभा कक्ष में पुलिस कप्तान राकेश कुमार के मौजुदगी में उपस्थित जिले के सभी थाने के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर बेहतर पुलिसिया सेवा देने के साथ साथ क्राइम कंट्रोल करने का दिशा निर्देश दिया। बैठक के बाद उत्तर शक्ति डॉट कॉम न्यूज एक्सप्रेस के संपादक से खास बातचीत में डीआईजी आशीष भारती ने कहा की सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में गश्ती तेज, एवं क्राइम कंट्रोल करने का दिशा निर्देश दिया गया है। आशीष भारती ने कहा 1 जनवरी 2025 को ( योगदान)पदभार ग्रहण करने उपरांत बेगुसराय एवं खगड़िया का भ्रमण कर पुलिस मुख्यालय से मिले दिशा- निर्देश को लेकर एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है। आशीष भारती ने साफ तौर पर कहा की आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का कौताही वर्दाशत नहीं किया जायेगा। डीआईजी आशीष भारती ने कहा अपराधियों को चिन्हित कर उनके अपराध जनित संम्पतियों को पता लगाकर जब्त करने का भी पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने खगड़िया के नये एसपी राकेश कुमार पर भरोसा जताते हुए कहा की खगड़िया एसपी के नेतृत्व में खगड़िया में पुलिसिया व्यवस्था चुस्त- दुरस्त होगा ओर आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर तत्परता एसपी खगड़िया तत्परता दिखायेगें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here