



अमनी में जॉब कार्ड एवं आवास योजना में नाम जोड़वाने को लेकर पांच पांच सौ रुपये की वसुली, अधिकारी से करेगें शिकायत- राजू पासवान

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत में विभिन्न पंचायत के योजनाओं में की गई एवं की जा रही लूट- खसौट को लेकर बिहार सरकार एवं वरीय अधिकारी से शिकायत किया जायेगा, उक्त बातें अमनी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष राजू पासवान ने कहा। राजू पासवान ने कहा की अमनी पंचायत में विभिन्न योजनाओं में अनियमितता बरती गई है ओर लूट खसौट किया गया है। राजू पासवान ने कहा की अमनी पंचायत में इन दिनों जॉब कार्ड एवं आवास योजना में नाम जोड़वाने को लेकर पंचायत के प्रतिनिधियों एवं कर्मी द्वारा पंचायत के भोली भाली जनता से पांच पांच सौ रुपये वसुली एवं मांग किया जा रहा है। श्री पासवान ने एक पैसा लेने का ओडिया जारी करते हुए बताया की किस तरह से दलाल जॉब कार्ड एवं आवास योजना में नाम जोड़वाने को लेकर पांच पांच सौ रुपये मांग कर रहे है। राजू पासवान ने कहा की जॉब कार्ड एवं आवास योजना में नाम जोड़वाने को लेकर कोई शुल्क नहीं देने की जरूरत है। सभी कार्य फ्री में कर्मी एवं प्रखंड मुख्यालय कर्मी द्वारा किया जा रहा है। पासवान ने जनता को जागरूक करते हुए उगाही करने वाले के खिलाफ लिखित शिकायत एवं बताने का अपील किया है। पासवान ने कहा की इस संबंध में जल्द ही मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया जायेगा।


































