जो शिक्षित होगा वही विकसित होगा- प्रणव 

अम्बेदकर जी व्यक्ति नहीं विचार थे- डा० सलिल

मानसी में भाजपा वालों ने मनाई अम्बेडकर जयंती सम्मान समारोह

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी के मां कत्यानी पैट्रोल पम्प पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डा० सलिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जयंती सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित भाजपा नेताओं ने सर्वप्रथम अम्बेदकर जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि मुगेंर सदर विधायक प्रणव कुमार यादव, प्रदेश भाजपा नेत्री सह कार्यक्रम प्रभारी पिंकी कुशवाहा, भाजपा विधानसभा सचेतक इंनजिनियर कुमार शैलेंद्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अम्बेदकर जी के बताये मार्गों पर चलने की बात बताया एवं साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के कार्यों को भी गिनाया। मुख्य अतिथि विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा की बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर व्यक्ति नहीं विचार थे। प्रणव ने मोदी जी का जमकर तारीफ किया। वहीं व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील ने धन्यवाद भाषण में कहा की जो शिक्षित होगा वही विकसित होगा। सलिल ने कहा भीमराव आंबेडकर जी देश के अंतिम व्यक्ति के पास विकास पहुचाने की जो सपना देखे थे, आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सपना पुरा हो रहा है। सलिल ने लोगों से शिक्षित एवं संगठित होने की बात बताया। जयंती सम्मान समारोह को पुर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामनुज चौधरी, सुनील कुमार सिंह, अर्जुन शर्मा, कंचन पटेल के अलावे जिला महामंत्री इंदु भूषण कुशवाहा, नितीश कुमार, नंदु साह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, आलोक विद्यार्थी ने भी संबोधित कर अम्बेदकर जी के विचारों को प्रकट किये। मौके पर मंडल भाजपा मानसी अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या, पुर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, जिला युवा महामंत्री राजू पासवान , गोपाल सिंह, प्रेमजीत प्रजापति, इंनजिनियर धर्मेन्द्र कुमार,प्रो० अरविंद कुमार सिंह,मिडिया प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले मारे गये लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया गया। वहीं डा० सलील कुमार ने जयंती सम्मान समारोह में दर्जनों लोगों नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here