
आईटी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा, किया गया कार्ड प्रदान, खुशी जाहिर किया

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। बिहार सरकार ने बिहार के सभी आईटी मैनेजर, ब्लाक आईटी असिस्टेंट, एवं एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट को पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान किया है। जहाँ कर्मियों में खुशी देखा गया। यह सुविधा बिहार सरकार के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के द्वारा एसबीआई के माध्यम से किया गया, जहाँ खगड़िया में भी संबंधित कर्मियों को एसबीआई स्वास्थ्य बीमा कार्ड का वितरण किया गया है। इधर आईटी कर्मी मृत्युंजय कुमार ने बताया की कार्ड मिलने से आईटी कर्मी एक वर्ष में पांच लाख का स्वास्थ्य संबंधित इलाज करा सकते हैं। इधर स्वास्थ्य बीमा कार्ड वितरण करते हुए वरीय पदाधिकारी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो० जियाउल रहमान ने बताया की कार्ड मिलने से कर्मी कहीं भी अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं।







































