


आयोग ने मानसी सीओ पर कार्रवाई के लिए खगड़िया डीएम को लिखा पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।भुमि विवाद को वढ़ावा देने वाले मानसी सीओ अमीर हुसैन पर कार्रवाई का तलवार लटकता नजर आ रहा है। मानसी में भुमि विवाद संबंधित ऐसे दर्जनों मामले हैं जहाँ मानसी अंचल सीओ अमीर हुसैन अपने पद स्थापना काल से विवादों एवं सुर्खियों में रहा हैं, इस संबंध में कई मामले लोक शिकायत निवारण केंन्द्र से लेकर, खगड़िया जिलाधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्त मुगेंर तक में चल रहा है, लेकिन मानसी सीओ पर आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने को लेकर सीओ का मनोबल वढ़ता जा रहा है। आप जब मानसी अंचल कार्यलय में जब कभी जायेगें तो कई ऐसे पीड़ित दर्जनों परिवार मिलेगें जहाँ मानसी सीओ के क्रिया- कलाप से नाखुश दिखाई देते हैं। सुत्र बताते हैं की मानसी सीओ अमीर हुसैन भुमि विवाद को जान बुझकर फंसाकर रखना चाहते है जिसका मकसद होता है रूपये ऐंठना। सीओ के बिचौलिए दलाल अंचल कार्यलय से लेकर राजस्व कर्मचारी के पास घुमते नजर आते हैं, जिसकी लिखित शिकायत खगड़िया जिलाधिकारी से भी किया गया है। परन्तु सुशासन की कही जाने वाले सरकार में जिला प्रशासन सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ाकर उल्लू सीधा नजर करते आते हैं। जहाँ एक शिकायतकर्ता के आलोक में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने खगड़िया जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मानसी सीओ पर विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा है। अल्पसंख्यक आयोग ने मानसी निवासी शिकायतकर्ता मो० जमरुल शाह के आवेदन के आलोक में पर्चा प्राप्त जमीन पर मानसी सीओ द्वारा नापी नहीं करने को लेकर एवं पर्चा जमीन पर अतिक्रमण मुक्त नहीं कराने को लेकर गंभीर आरोप मामले को पकड़ते हुए ओर शिकायतकर्ता पर अनावश्यक रुप से टाईटल में जाने का दबाव बनाया जा रहा है। ओर विपक्षी को साथ दिया जा रहा है। जहाँ अल्पसंख्यक आयोग ने अपने कार्यलय ज्ञापांक- 179 दिनांक:- 7/5/2025 के जारी पत्र में खगड़िया जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मानसी सीओ को विधिसम्मत कार्रवाई करने को निदेशित करते हुए कृत कार्रवाई से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराने को कहा है।


































