






इंसपेक्टर साहब का भी हिस्सा है पुरा पैसा दो, दरोगा हुआ निलंबित, प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

ब्यूरो रिपोर्ट
मोतीहारी। पशिचम चंपारण के मोतीहारी पताही थाना के एक दरोगा को एसपी स्वर्ण प्रभात ने जांचोउपरांत निलंबित कर दिया है, एवं प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। एसपी ने बताया की पताही थाना के दरोगा अखिलेश कुमार सिंह एक केश के मदद के मामले में एक पीड़ित महिला से दस हजार रुपये का मांग किया। महिला पांच हजार हजार रुपये की देने की बात कही, महिला ने कहा की हुज़ूर पांच हजार रुपये लेके आई हुं, परन्तु दरोगा साहब कहते हैं की पांच हजार में काम नहीं चलेगा, दस हजार रुपये देना पड़ेगा, इंसपेक्टर साहब का भी हिस्सा।महिला से पांच हजार रुपये ले भी लिया जाता है, जिसके बाद महिला के विडियो वॉयरल होते ही एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसपी पकड़ीदयाल से जांच करवाई, जहाँ जांचोउपरांत दरोगा को निलंबित कर दिया, एसपी ने दरोगा पर प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया है।





































