

इस बार निलंबन नहीं नौकरी जाएगी- डीआईजी

ब्यूरो रिपोर्ट
पुर्णिया। पुर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा की होली में किसी भी पुलिस पदाधिकारी या पुलिस कर्मी का लापरवाही सामने आता है तो उसे निलंबन नहीं बल्कि उसके नौकरी चली जायेगी। डीआईजी प्रमोद मंडल ने कहा की किसी भी सुरत में लपरवाही वर्दाश्त नहीं किया जायेगा मंडल ने होली के दौरान तमाम पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द करने की बात कहते हुए कहा की विशेष परिस्थिति में भी अगर कोई पुलिस कर्मी बिना सूचना गायब पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ निलंबन नहीं बर्खास्तगी की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को वर्दी में रहने की बात कहा। मंडल ने कहा की अगर वरीय अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अगर कोई पुलिस कर्मी बिना वर्दी के मिलते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसी तरह निर्धारित डयूटी प्वाइंट पर अगर निर्धारित समय से पहले कोई पुलिस कर्मी गायब पाए जाते हैं तो वे भी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीआइजी ने पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि वे वैसे वीडियो, तस्वीर पर पैनी नजर रखें तो नशे में धुत होकर बनाया जाता है और फिर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया जाता है।डीआईजी ने ऐसे वायरल तस्वीर व वीडियो पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को भी कहा की अगर डयूटी के दौरान कोई भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी रील बनाकर सोशल मीडिया पर जारी करेगें तो उसपर भी कारवाई की जायगी। मौके पर पुर्णिया एसपी सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।






























