




उत्कृष्ट कार्य को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया प्रशस्ति प्रमाण पत्र से शिक्षक परदेशी को सम्मानित

शिक्षकों ने किया खुशी जाहिर
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। बिहार में 66 शिक्षकों को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस के सिद्धार्थ ने प्रशस्ति प्रमाण देकर सम्मानित किया। जहाँ खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड के नगर पंचायत मानसी के उत्क्रमित हरिजन मध्य विधालय खुफिया में पदस्थापित शिक्षक पप्पू कुमार परदेशी को सम्मानित किया है। यह सम्मान उत्कृष्ट कार्यों को लेकर किया गया है। इधर पप्पू परदेशी को सम्मानित होने पर शिक्षक सामाज ने खुशी जाहिर किया है। शिक्षक मनोज कुमार, निलेश कुमार निरंजन, अभय कुमार, प्रमोद पासवान, अनिल पंडित, राकेश कुमार रौशन सहित दर्जनों शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


































