एक्सरा को चालू करने को लेकर डीएम को लिखा पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र में वर्षों से एक्सरा मशीन नहीं रहने के कारण छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार ने डीएम खगड़िया को पत्र लिखकर एक्सरा मशीन चालू करवाने की मांग की है। प्रिंस कुमार ने डीएम को लिखे गये पत्र में मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र में योग्य तकनिशयन का भी मांग की एवं स्वास्थ्य केंन्द्र में अव्यवस्था की सुधार करने की मांग किया।






























