एनडीए की बैठक में ली गई अहम निर्णय, कहा 2025 चुनाव में स्थानीय कार्यकर्ताओं को मिले टिकट

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में एनडीए घटक दल के जिला अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारीयों की संयुक्त बैठक जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जहाँ मुख्यमंत्री नितीश कुमार का खगड़िया प्रगति यात्रा में आ रहे सफलता को लेकर चर्चा की गई। वहीं विधानसभा 2025 की चुनाव पर भी गहन विचार विमर्श किया गया। उपस्थित एनडीए घटक दलों के अध्यक्ष पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया की खगड़िया में विधानसभा में कोई बाहरी लोगों को टिकट ना मिले, नेताओं का कहना था स्थानीय कार्यकर्ताओं को अगर टिकट मिलता है तो इससे कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बचेगा ओर मनोबल ऊंचा होगा। बैठक में बूथ स्तर पर एनडीए की मजबूती, एनडीए कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय स्थापित करने, एनडीए संयुक्त कार्यक्रम संचालन समिति का गठन करने, केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी 16 जनवरी को खगड़िया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा कार्यक्रम जैसे प्रमुख विषयों को लेकर अहम निर्णय लिया गया। बबलू मंडल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए का संभावित साझा सम्मेलन जो होगा, वह ऐतिहासिक होगा। जिसकी तैयारी को लेकर एनडीए प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ भी बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो हमारे प्रत्याशी होते हैं वह अपने मन अनुसार चुनाव के समय कार्यकर्ताओं का चयन कर काम करते हैं, जिसे हमलोग इस बार के चुनाव में चलने नहीं देंगे। क्योंकि इस तरह के व्यवस्था से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है और कहीं ना कहीं हमें नकारात्मक परिणाम का सामना करना पड़ता है।बैठक में जदयू के अलावे भाजपा के जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव, हम के जिला अध्यक्ष सरोज सदा एवं रालोमो के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह और एनडीए के प्रमुख पदाधिकारीयों ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा करते हुए कहा कि गत विधानसभा चुनाव में जो चूक हुई, उसे आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं दोहराया जाय। नेताओं ने ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक आपसी सामंजस्य स्थापित कर पूरे चट्टानी एकता के साथ खगड़िया के चारों विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव लड़े जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, नीलम वर्मा, अजय मंडल, चंदन कश्यप, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई, जितेंद्र यादव, सुनील कुमार चौधरी, नंदू कुमार, प्रमोद साह, कुंदन कुमार सिंह, मनीष कुमार राय, अनिल जायसवाल, राजीव रंजन, मनोज कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नंदलाल मंडल, अनुराधा कुमारी, फिरदोस आलम, अनुज शर्मा, दिलीप पोद्दार, राम प्रकाश सिंह, संजय कुमार कुशवाहा, राजनीति सिंह, रामविलास महतो, सावन कुमार बंटी, शनिचर सदा, कैलाश प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, राजवर्धन ,हर्षवर्धन, संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू देव,जयजयराम कुमार, किरण देव करण, शंकर भगत, भूपेंद्र पंजियार, कमल किशोर पटेल, नरेश कुमार, संजय ठाकुर, रामबालक राम, रुदल सदा, शिवनंदन सदा, आनंदी सदा, बबलू मुनि, पूजा देवी, संजय सदा, मोहम्मद गुलाम, भरत ठाकुर , सुनील साह मनीष चौधरी एवं राजीव कुमार ठाकुर सहित एनडीए के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here