एनडीए गठबंधन की जीत पर बधाईयों का तांता, कहा सबका साथ ओर सबका विकास होगा:- सुर्या, सलील, राजाराम

खगड़िया का सर्वांगीण विकास का किया मांग
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। खगड़िया के चारों विधानसभाओं में एनडीए गठबंधन प्रत्याशियों की जीत पर नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा० सलिल कुमार ने खगड़िया के चारो विधानसभा क्षेत्रों में खगड़िया के बबलू मंडल, बैलदौर के पन्नालाल पटेल, परबत्ता के बाबूलाल शोर्य, अलौली के रामचन्द्र सदा को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा की इन नये विधायकों की एकजुटता से खगड़िया का सर्वांगीण विकास होना चाहिए, उन्होंने कहा की लोगों का न्याय मिलना चाहिए। इधर भाजपा मानसी मंडल अध्यक्ष सह बीस सुत्री अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या ने बबलू मंडल सहित बाबूलाल शोर्य, रामचन्द्र सदा ओर पन्ना लाल पटेल को जीत की बधाई दिया। रमेशचन्द्र सुर्या ने कहा की जिस तरह से चारों विधानसभा सभा क्षेत्रों की जनता ने एनडीए गठबंधन की प्रत्याशियों को जिताकर विधायक बनाया है उसी तरह सबका विकास होना चाहिए। सुर्या ने कहा की खगड़िया का विकास बहुत पीछे है उन्होंने कहा की बबलू मंडल के नेतृत्व में खगड़िया का विकास होग, क्षेत्र की जनता देखना चाहती है। सुर्या ने कहा की खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य का बेहतर प्रबंध होना चाहिए ओर चारों विधायक मूस्तैदी एवं कर्तव्यों के साथ अपने कार्य का निर्वाहन करने में सक्षम होगा। सुर्या ने कहा की खगड़िया सदर अस्पताल की स्थिति बहुत दयनीय है, चिकित्सक गायब रहते हैं, छोटे से घटना दुर्घटना में लोगों को जानबूझकर रेफर कर दिया जाता है ऐसे परिस्थितियों में एनडीए गठबंधन के चारों विधायक सुधार को लेकर आगे आयेगें। सुर्या ने बबलू मंडल से मानसी में एक अच्छा कॉलेज खोलने की मांग किया। सुर्या ने कहा की शिक्षा व्यवस्था सुधार करने की जरूरत है, उच्चविधालयों, में विकास फंड का बंदरबांट ओर लूट कसौटी किया गया ओर किया जा रहा, उन्होंने सभी विधायकों से पहले कर शिक्षा में गुणात्मक सुधार करने की मांग करते हुए लूट खसौट पर रोक लगाने की मांग किया है। भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता राजाराम सिंह ने भी बबलू मंडल को बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा की खगड़िया का विकास दिखने को मिलेगा। इधर जिला जद यू उपाध्यक्ष सह पुर्व जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह पुर्व अमनी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने जीत पर बधाई दिया है, प्रमोद कुमार सिंह ने कहा की चारों एनडीए गठबंधन विधायकों से क्षेत्र की जनता का विकास करने को लेकर टकटकी है। श्री सिंह ने बबलू मंडल से खगड़िया का विकास की गाथा लिखने की उम्मीद जताया है।इधर भाजपा अनुसुचित जाति जन जाति भाजपा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह अमनी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रहे राजू कुमार पासवान ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राजू पासवान ने कहा की की अब हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास होगा।इधर मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की बबलू मंडल की जीत खगड़िया की विकास की जीत है, उन्होंने कहा की बबलू मंडल के नेतृत्व में खगड़िया एवं मानसी का सर्वांगिक विकास होगा। मुख्य पार्षद प्रभा देवी, जद यू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति सिंह, वार्ड संघ के मानसी अध्यक्ष सह जद यू नेता पवन पासवान,भाजपा के बलवीर कुमार, कुमार कुमार सिंह आदि दर्जनों नेताओं एवं लोगों ने बबलू मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।








































