एसटीएफ पुलिस ने मानसी से हथियार के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। पटना एसटीएफ पुलिस पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मानसी से हथियार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसटीएफ पुलिस टीम ने बताया की गुप्त सुचना प्राप्त हुआ था की मानसी से एक हथियार तस्कर हथियार के साथ तस्करी के लिए निकला है, जहाँ एसटीएफ पुलिस ने जाल विछाते हुए स्थानीय पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए नजर बनाये रखा। जहाँ मानसी थाना क्षेत्र के एन एच एकतीस मटिहानी ढ़ाला के पास से हथियार के साथ तस्कर को धर दबोचा। जहाँ पुलिस ने तस्कर के पास से तीन देशी( कट्टा) पिस्तौल, पांच जिन्दा कारतुस एवं एक मोबाइल बरामद किया। पटना एसटीएफ पुलिस ने बताया की पकड़े गये तस्कर बेगुसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनियां गाँव सुबोध कुमार का पुत्र राजबब्बर कुमार है जो वर्षों से हथियार का तस्करी करते आ रहा है। पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध मानसी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं राजबब्बर के ऊपर बलिया थाना क्षेत्र में भी मामला दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here