एसपी ने अंकित हत्या काण्ड में घटना स्थल का किया निरीक्षण, अंकित के परिवारजनों से किया मुलाकात

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। खगड़िया एसपी चंदन कुशवाहा ने मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गाँव में बीते 18 नवंबर को अंकित हत्या काण्ड को लेकर धर्मचक गाँव में घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने मृतक अंकित के परिवारवालों से भी मुलाकात कर जानकारी प्राप्त किया।एसपी ने जल्द ही पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया। वहीं एसपी ने कहा की किसी भी सुरत में अपराधियों को वख्शा नहीं जायेगा।वहीं एसपी ने अपराधी अर्जुन यादव का घर का भी सर्च ऑपरेशन किया एवं घर को तत्काल सील करते हुए पुलिस को तैनात कर दिया। आपको बतातें चले की बीते 18 नवंबर को राजाजान निवासी उपेन्द्र यादव का पुत्र अर्जुन यादव ने दिन- दहाड़े धर्मचक गाँव निवासी पुर्व प्रमुख अशोक पौद्दार एवं उनके इकलौता पुत्र उभरते अभिनेता अंकित को गोली मार दिया था, जहाँ अंकित का घटनास्थल पर ही मौत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here