




कथा में पहुंचे मंत्री, कहा सुख का मार्ग है भगवान् की कथा

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी प्रखंड के छोटी बलहा में 19 फरवरी से चल रहे शिव पुराण कथा में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को पहुंचकर कथा से आर्शीवाद प्राप्त किये। वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की जिस तरह से आज मानव सुख के खोज में है, उसका एक ही उपाय धर्म कथा है। मंत्री ने सनातन धर्म की जिन्दा रखने की बात करते हुए अपने जीवन में एक कथा में पहुंचने की वाक्या को बताया। मंत्री ने कथा मंच से कहा की राजनितिक करने वाले लोगों अधिकत्तर झुठ बोलना पड़ता है, उससे हम भी पड़े नहीं है। लेकिन कथा सत्य को जागृत करता है। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा की अगर जीवन मिला है तो पीड़ित एवं गरीब परिवार को सहयोग करें। वहीं कथा वाचक राघवेंद्र शास्त्री को मंत्री ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया।मौके पर जद यू के प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, दीपक कुमार, पैक्स अध्यक्ष निखिल कुमार, सुशील कुमार, जद यू नेता सुनील कुमार सिंह, चन्द्रशेखर कुमार सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे।
मंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में किया शिरकत
मंत्री ने कथा शिरकत के बाद सैदपुर पहुंचकर दिवंगत वसंत नारायण सिंह के श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सुमित सिंह के अगुवाई में मंत्री का हुआ भव्य स्वागत
ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार को बलहा एवं सैदपुर गाँव पहुंचने पर जद यू प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह के अगुवाई में मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री को जगह जगह ग्रामीणों ने माला एवं वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने सुमित कुमार सिंह का जमकर तारीफ भी किया।





































