कर्पुरी जी की महानता का कोई जोर नहीं, पिछड़ों के आवाज थे-डा० सलिल
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्पुरी जी का मनाया जयंती, भाजपा मंडल कार्यलय का भी हुआ उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। कर्पुरी जी की महानता का कोई जोर नहीं, पिछड़ों के आवाज थे जन नायक कर्पुरी ठाकुर उक्त बातें मानसी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलिल कुमार ने कर्पुरी ठाकुर के जयंती समारोह के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा डा० सलिल ने कहा की कर्पुरी जी बिहार में शिक्षा का अलख जगाने का काम किये। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की सरकार ने जन नायक कर्पुरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मान दिलाया। 101 वीं जयंती समारोह की अध्यक्षता मानसी भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कर्पुरी जी तैल्य चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सूर्या ने कर्पूरी ठाकुर जी की जीवन शैली और कार्य कुशलता को बताते हुए कर्पूरी ठाकुर जी को व्यव्स्था परिवर्तन के नायक एवं सुधारक बताया।पुर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने भी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कर्पुरी जी को जीवनी को विस्तार पुर्वक चर्चा किया। वहीं कर्पुरी ठाकुर के जयंती समारोह के उपरांत मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलिल कुमार एवं मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या ने संयुक्त रुप से मानसी मंडल भाजपा कार्यलय का विधिवत उदघाटन फीता काटकर किया। मौके पर गोपाल सिंह, अजित सिंह, रंजीत दास, निर्मल निशांत, पवन कुमार, वकील सिंह,प्रकाश सिंह, अवधेश दास, शैलेन्द्र यादव, मुन्ना मिस्र, राजा, सतीश प्रजापति अन्य सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




































