कर्मियों को पुछा गया स्पष्टीकरण, भाजपा नेता राजू ने की थी शिकायत

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव कुमार ने अमनी पंचायत के उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित तीन कर्मियों को कारण बताओ स्पष्टीकरण पुछा है। आपको बतातें चलें की खगड़िया जिला युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह अमनी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रहे राजू पासवान ने खगड़िया जिलाअधिकिरी एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर अमनी पंचायत की उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहने की शिकायत किया था। वहीं जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन के पत्र के आलोक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव कुमार ने पदस्थापित कर्मियों से तीन दिनों के अंदर कारण बताओ स्पष्टीकरण पुछा है। डा० राजीव ने बताया की स्पष्टीकरण पुछा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here