कल प्रिस्टीन मेगा फूड पार्क और साइलो गोदाम का सांसद करेंगे निरीक्षण, आमजनों की सुनेंगे समस्या 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा शनिवार 27 जुलाई को मानसी में एकनियां स्थित प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क का निरीक्षण करेगें। वर्माअपने दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत 27 और 28 जुलाई को विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।27 जुलाई का कार्यक्रम तय के तहत सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला अतिथिगृह में क्षेत्र से आये हुए जनता से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सांसद जनता की समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जिसके बाद मानसी एकनिया स्थित प्रिस्टिन मेगा फ़ूड पार्क का निरीक्षण करेंगे। यह निरीक्षण मेगा फ़ूड पार्क के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित होगा। वहीं महेशखूंट भाया गोगरी और परबत्ता प्रखंड के कटाव क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इसमें नया गाँव, गोरयाशी, कज्जल बण, अगुवानी, परबत्ता, लगार, चकप्रयाग, जी एन बाँध, सलारपुर, सुलिश गेट गनौल और भरतखण्ड ड्योढ़ी स्थित 52 कोठरी 53 दरवाजा महल शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। वहीं पसराहा NH पर अडानी समूह द्वारा बन रहे साइलो गोदाम का निरीक्षण करेगें। इस निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र के विकास और रोजगार के अवसरों की समीक्षा करना है। सांसद वर्मा साइलो गोदाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही सांसद राजेश वर्मा 28 जुलाई को भी विभिन्न क्षेत्रों के आमजनों से मुलाकात एवं क्षेत्र निरीक्षण करेंगे। इन दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विकास, जन समस्याओं का समाधान, और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा शामिल होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here