कशिस को मंत्री ने किया  सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट

मधेपुरा:कहते है हौसलों में पंख लगी हो तो कोई उसे उड़ने से रोक नही सकता।इन्ही बातो को चरितार्थ करते हुए मधेपुरा के छोटे से गांव कुमारखंड से निकली कशिश ने इसे शब्दसः पूरा भी किया। जैसा कि ज्ञात हो कि पिछले दिनों बिहार दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कशिस ने चौथा स्थान प्राप्त कर राज्य के साथ साथ जिले का भी सम्मान बढ़ाया था।इसी उपलक्ष्य में मधेपुरा स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा भी कशिस को सम्मानित किया गया। पिता राहुल चौधरी ने बताया कि पटना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के हाथों सम्मानित किया गया। बताते चले कि अभी वर्तमान में कशिस प्रोजेक्ट+2 विद्यालय कुमारखंड में अध्ययनरत है।इस मौके पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।ग्रामीण बताते है कि कशिश बचपन से ही होनहार है।शैक्षणिक गतिविधि के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी इनकी प्रतिभागिता बढ़ चढ़ कर रही है। जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय ज़िला पदाधिकारी तरनजोत सिंह पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here