









किसानों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण, विधायक ने किया उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। खगड़िया के रेडक्रॉस प्रांगण में नव जागृति संस्था एवं मानव सेवा संस्था (सेवा) के द्वारा कोशी सहजीवन कार्य क्रम के अंतर्गत मानसी, चौथम एवं बेलदौर प्रखंड के लगभग 80 प्रगतिशील किसानों को मक्का के उन्नत खेती के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया। कार्यक्रम को भारत के सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक श्री साईं दास जी, नव जागृति संस्था के सचिव श्री जितेंद्र कुमार , जदयू के जिलाध्यक्ष श्री राजू फोगला एवं अमनी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह तथा सरसावा पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव ने संबोधित किया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बबलू मंडल ने कहा की किसान देश का अन्नदाता है। उन्होंने नवजागृति एवं सेवा संस्था की सराहना करते हुए कहा की खगड़िया जैसे सात नदियों से घिरे जिला में कोशी सहजीवन कार्य क्रम चला कर किसानों को फ्री में बीज, खाद एवं प्रशिक्षण देकर जिस तरह से तीन प्रखण्ड में किसानों को लाभान्वित कर रहे हैं ये काबिले तारिक है। श्री मंडल ने संस्था को ओर प्रखंडों में कार्यक्रम चलाने की बात कहा। ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाए साथ ही उन्होंने कृषि वैज्ञानिक का भी आभार व्यक्त किया कि दिल्ली से चल कर आए और यहां के किसानों को अपने अमृत रूपी वाणी से लाभान्वित कर रहे हैं।
इसके बाद कृषि वैज्ञानिक श्री साईं दास जी के द्वारा मक्का खेती के ऊपर बोआई, सिंचाई, कीट नियंत्रण, खरपतवार नियंत्रण एवं कटाई के ऊपर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उनके द्वारा कई महत्त्वपूर्ण जानकारी दी । कार्यक्रम के अध्यक्षा करते हुए अमनी पंचायत के पूर्व मुखिया श्री प्रमोद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नव जागृति संस्था हम किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है।कार्यक्रम के अंत में नव जागृति संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया खगड़िया में 2400 किसानों के लाभ दिया जा रहा है।




































