


किसानों को समृद्ध ओर विकसित बनाने की जरूरत, प्रगतिशील किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया। किसानों को समृद्ध बनाने ओर विकसित करने की जरूरत है, तभी हम आगे वक़्त सकते हैं ओर मंहगाई पर काबू पा सकते हैं, उक्त बातें दुसरे दिन खगड़िया रेड क्रॉस में चल रहे प्रगतिशील किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने कहा। राजीव ने कहा की भारत कृषि प्रधान देश है, जब तक हमारे देश के किसान सबल ओर सशक्त नहीं बनेगें तब तक हम भारत को अग्रणी देशों की भुमिका नहीं निभा सकते हैं।वहीं किसान एवं अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया, जिला मुखिया संघ के पुर्व जिलाध्यक्ष जद यू के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा की किसान धुप हो या गर्मी, ठंढ़ हो या वर्षात हर मौसम में पसीने बहाकर सबको सुख मिटाने का प्रबंध करते हैं। प्रमोद कुमार सिंह ने कहा जब तक किसान खुश नहीं होगा तब तक देश में खुशहाली की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। श्री सिंह ने कहा किसानों को वैज्ञानिक तरीके के साथ साथ जैविक खाधों का उपयोग कर खेती करने की जरूरत है। श्री सिंह ने कहा की सरकार को किसानों के हरेक सुख सुविधाओं का ख्याल रखने की जरूरत है। जागृति संस्था एवं मानव सेवा संस्था (सेवा) के द्वारा कोशी सहजीवन के तरफ से आयोजित मानसी, चौथम एवं बेलदौर प्रखंड के लगभग 100 प्रगतिशील किसानों को मक्का के उन्नत खेती करने का गुढ़ सिखाते हुए सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक श्री साईं दास, एवं कृषि विज्ञान केंद्र खगड़िया के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ नन्द किशोर सिंह ने किसानों को कम लागत पुंजी में अच्छी फसल मक्का उत्पादन की गुढ़ रहस्य बताया। नव जागृति संस्था के सचिव, जितेंद्र कुमार जी,बीस सूत्री सदस्य ललित कुमार चौधरी,चंदेश्वरी दास ने भी किसानों को संबोधित किया। मौके पर नव जागृति संस्था के प्रोग्राम मैनेजर फुलमनी सोरेन, एग्रोनॉमिस्ट गौतम कुमार, प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार, तरुण कुमार, आयुष कुमार,MIS नरेश कुमार तथा सीआरपी राजीव, मृत्युंजय, शंकर, चंदन, नित्यानंद, तथा अभिमन्यु आदि लोग उपस्थित थे ।










































