किसान दिवस पर पुर्व मुखिया सह किसान प्रमोद सिंह सहित दस किसानों को किया गया सम्मानित

सम्मानित होने पर लोगों ने खुशी जाहिर किया

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। किसान दिवस के अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय सवौर भागलपुर के सौजन्य से कृषि विज्ञान केंन्द्र खगड़िया में आयोजित किसान सम्मान समारोह में मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया सह किसान प्रमोद कुमार सिंह सहित जिले के दस किसानों को कृषि के क्षेत्र में उन्नत कृषि खेती करने ओर पंचायत में किसानों को प्रेरित करने को लेकर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० एन के सिंह ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित किया। प्रशस्ति प्रमाण पत्र पाने के उपरांत प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किसान देश का अन्नदाता होते है, हमेशा धुप हो या गर्मी, वर्षात हो या ठण्डी अपने सभी कार्य को छोड़कर खेतों में काम करते हैं। उन्होंने कहा की आज देश में उन्नत खेती किये जाने की आवश्यकता है।इधर सम्मानित होने पर जद यू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या, पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह,स्थानीय विदुर कुमार, पुर्व सरपंच राम प्रवेश यादव, भाजपा अनुसुचित जाति जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू पासवान आदि लोगों ने खुशी जाहिर कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here