कृष्णा यादव फिर जिला परिषद की अध्यक्ष पद पर हुई बहाल, डीएम ने जारी किया पत्र

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 

खगड़िया। कानुनी दांव में फंसे कुर्सी गवां चुकी जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा यादव ने फिर एक बार कानुनी दाव की पटकनी देते हुए एक बार फिर अध्यक्ष पद पर कुर्सी बहाल कर ली। खगड़िया डीएम अमित कुमार पाण्डेय ने न्यायालय के आदेश के बाद पत्र जारी करते हुए कृष्णा कुमारी यादव को अध्यक्ष पद की कुर्सी को बहाल कर दिया। डीएम ने इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों को पत्र जारी कर जानकारी उपलब्ध करा दिया। पारित आदेश के आलोक में खगड़िया जिला पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय ने समाहरणालय पंचायत शाखा, कार्यालय, खगड़िया के ज्ञापांक 1616 दिनांक 25 नवम्बर 2024 के माध्यम से श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव को क्षेत्र संख्या-11, बेलदौर की जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद अध्यक्ष पद पर पुनः बहाल कर दिया है। उक्त आदेश माननीय पटना उच्च न्यायालय में दायर याचिका सी.डब्ल्यू.जे.सी. संख्या-4137/2024, कृष्णा कुमारी यादव बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य के मामले में 22 नवंबर 2024 को पारित आदेश के तहत लागू किया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक मेंअधोहस्ताक्षरी के ज्ञापांक-103/पं०, दिनांक 22 जनवरी 2024 को विलोपित किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप, श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव न केवल क्षेत्र संख्या-11, बेलदौर की जिला परिषद सदस्य के रूप में यथावत बनी रहेंगी, बल्कि उन्हें जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर भी पुनःस्थापित किया जाता है।इस निर्णय के बाद कृष्णा कुमारी यादव ने न्यायपालिका पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह आदेश न्याय और सच्चाई की जीत है। उन्होंने उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पुनः अपने क्षेत्र और जिला परिषद के विकास के लिए प्रतिबद्ध एवं कटिबद्ध रहुंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here