केंन्द्रीय जांच एजेंसी जाली नोट छपाई के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जाली नोट छापने के मामले में खगड़िया पहुंची केन्द्रीय जांच एजेंसी एवं गोगरी पुलिस ने संयुक्त कारवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया की केन्द्रीय जांच एजेंसी को सुचना प्राप्त हुआ था की खगड़िया में जाली नोट की कारोबार हो रहा है जहाँ केन्द्रीय जांच एजेंसी टीम ने गुरूवार को खगड़िया पहुंचकर खगड़िया पुलिस के सहयोग के छापेमारी की थी जहाँ संयुक्त कारवाई में गोगरी थाना के राटन गाँव निवासी मो० एनुद्दीन के पुत्र मो० जिशान बदर को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर केन्द्रीय जांच एजेंसी एवं पुलिस ने 99 पीस रुपये छापने वाले कागज, 1 प्रिंटर मशीन, 2 लेपटॉप, 1 मोबाइल, 1 पासपोर्ट, एवं अन्य कागजात बरामद किया है। एसपी ने बताया की पुछताछ के दौरान गिरफ्तार किये गये युवक से अहम सुराग मिला है। जहाँ प्राथमिकी उपरांत अनुसंधान जारी है।एसपी ने कहा की गिरफ्तार जिशान ने बताया की नकली भारतीय नोट मुद्रा छापने के लिए सितम्बर 2024 में उक्त बरामद छापने वाले कागजात का ऑनलाइन ऑर्डर दिया गया था। उक्त लेपटॉप एवं प्रिंटर मशीन से जाली मुद्रा नोट छापने की तैयारी की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here