कोई है जो आपको देख रहा है,विजय सिंह ने पदाधिकारियों को बताया

जिले के पूर्व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विजय सिंह को किया गया सम्मान

 

सिकन्दर आजाद वक्त

की रिपोर्ट

खगड़िया। कोई है जो आपको देख रहा है। आप भले ही जानकर भी अनजान बन जाते है लेकिन कोई है जो आपके किये कार्यो को देख रहा। उक्त बातें खगड़िया जिला के पुर्व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सेवानिवृत्त विजय कुमार सिंह ने जिला लोक शिकायत निवारण केंन्द्र कक्ष में खगड़िया जिला के उपस्थित पदाधिकारियों को कहा। विजय सिंह ने साफ तौर पर उपस्थित अधिकारियो से कहा आप जिस भी कार्य मे है आप अन्तर मन से एक भी सही कार्य कर दिये तो आपको तो सुकुन मिलेगा ही मिलेगा, कोई ओर है जो आपको देख रहा।वह भी आपको प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप मे मदद करेगा।उन्होंने कहा की जिम्मेदारी से ओर न्याय से जो भटक जाते हैं वह समझिये तिल तिल कर मर जाते हैं। अपने सम्मान में उन्होंने अपने कार्यों को भी बताया। उन्होंने अधिकारियों को कहा की पीड़ित लोग ही आपके पास आते है, जिसे आपकी कलम से उसे न्याय मिल सकता है, इसका ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा की आपकी प्रशंसा तभी होगा जब आप न्याय प्रिय होगें। उन्होंने कहा की कुर्सी पर रहते हुए उतार- चढ़ाव भी हो सकता है, आपको बहुत कुछ सुनने को भी मिल सकता है, लेकिन आपकी सोच- समझ, न्याय से किसी को हक अधिकार भी मिल सकता है। आपको बतातें चलें की शनिवार को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में वर्तमान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ उपस्थित अधिकारियों ने विजय सिंह को अंग वस्त्र एवं फुल मालाओं से उन्हें सम्मानित किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग, जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राकेश रंजन ,उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल तिवारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विवेक सुगंध, एलडीएम पीके सिंह, सदर बीडीओ पूरन साह,जिला निबंधन पदाधिकारी दार्शनिक शंभू सिंह, सुभाष कुमार पटेल,सहित पत्रकारगण उपस्थित थे। जानकारी दें की विजय कुमार सिंह 31 दिसम्बर 2025 को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी बेगूसराय के पद से सेवानिवृत हुए थे‌। अच्छे कार्य के लिये 2017 में खगड़िया /जिला लोक शिकायत कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनकी प्रशंसा की थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here