


खगड़िया के दो डाक्टर सहित कई डाक्टरों को सरकार ने सरकारी सेवा से किया बर्खास्त
सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
पटना/ खगड़िया। बिहार सरकार ने बिहार के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पदस्थापित कई चिकित्सा पदाधिकारियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में की गई बैठक में निर्णय लेते हुए डाक्टरों को बर्खास्त किया गया है। आरोप है की सरकारी अस्पताल में पदस्थापित योगदान देने उपरांत कई वर्षों से अनाधिकृत रुप से सभी चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये। सरकार ने खगड़िया के मानसी सैदपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंन्द्र में पदस्थापित सामान्य चिकित्सका पदाधिकारी डा० कुंदन कुमार जो 9/9/2021 से गायब था, जिन्हें सरकार ने सरकारी सेवा से डा० कुंदन कुमार को बर्खास्त कर दिया। जबकि खगड़िया सदर अस्पताल में पदस्थापित स्त्री रोग विषेशज्ञ डा० मोनिका कुमारी जो 24/1/2019 से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित थी इन्हें भी सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं 16/12) 2021 से बेगुसराय बखरी अनुमंडलीय में पदस्थापित डाक्टर उत्कर्ष भारद्वाज, सदर अस्पताल शेखपुरा में पदस्थापित डाक्टर कुमारी शिखा जो 3/7/2016 से, वहीं बांका जिला के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र रुपसा में पदस्थापित डाक्टर रविश कुमार चिकित्सा पदाधिकारी जो 17/5/2016 एवं जमुई जिला में अतिरिक्त स्वास्थ्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र दिग्घी लक्षमीपुर में पदस्थापित डाक्टर जो 16/12/2020 से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित थे इन सभी चिकित्सका पदाधिकारियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है।




































