खगड़िया के लाल वीर चक्र प्राप्त मेजर श्यामल सिन्हा की याद में बनेगा चौक, लगेगी प्रतिमा : अर्चना

फैसले पर लोगों ने नगर सभापति को सराहा
सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया। देश की रक्षा में अपने युद्ध कौशल का परिचय देकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा देने वाले वीर सपूत वीर चक्र प्राप्त मेजर श्यामल सिन्हा खगड़िया के युवाओं की प्रेरणा हैं।जिसके नाम पर खगड़िया में चौक एवं प्रतिमा का निर्माण कराया जायेगा। उक्त बातें खगड़िया नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा। अर्चना ने कहा की आपरेशन विजय के दौरान 27 राजपूत रेजिमेंट को सामरिक महत्व के पोस्ट पॉइंट 5770 टॉप को हासिल करने का जिम्मा दिया गया था। उस वक्त मेजर श्यामल सिंन्हा के नेतृत्व वाली राजपूत रेजीमेंट की टुकड़ी दक्षिणी ग्लेशियर सब सेक्टर में तैनात थी। मेजर श्यामल सिन्हा ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मोर्चा खोल दिया। अचानक हुए हमले से भौचक दुश्मन पश्चिम की ओर भाग खड़े हुए। भागते हुए दुश्मन सेना के दस सैनिक एक गाड़ी खाई में गिर गये। मेजर श्यामल सिंह ने फिर सेवक कौशल के साथ दुश्मन के प्रतिरोध को किया और दुश्मन से छीनी गई यूनिवर्सल मशीन गन का इस्तेमाल करते हुए दुश्मन टुकड़ी पर कब्जा कर लिया और बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी जप्त किया। रक्षा मंत्रालय ने मेजर श्यामल सिन्हा के बारे में विस्तृत ब्यावर देते हुए उनके बहादुर और पेशेवर कौशल की भूरि भूरि प्रशंसा की। वर्ष 1999 में उन्हें वीर चक्र से नवाजा गया। वहीं शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा की ऐसे सपूत से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सन्हौली निवासी विंग कमांडर रमेशचंद्र सिन्हा के पुत्र मेजर श्यामल सिन्हा के नाम से चौराहा का नामकरण किया जाएगा। उनकी प्रतिमा देखकर लोगों को देश के लिए त्याग और बलिदान देने के लिए प्रेरणा मिलेगी। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने घोषणा की मेजर श्यामल सिन्हा के नाम से चौक का नामकरण कर वहां नगर परिषद की ओर से वीर सपूत की प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि कारगिल दिवस पर खगड़िया के वीर सपूत के प्रति अपनी श्रद्धा और आभार व्यक्त करने का यह सबसे अच्छा माध्यम होगा। इस अवसर पर मेजर श्यामल सिन्हा के परिवार के सदस्य अधिवक्ता राजीव प्रसाद उर्फ पिंकू बाबू, चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता अशोक नारायण कर्ण, अजिताभ सिन्हा, विप्लव रंधीर, कोशी साइंस क्लासेस के निदेशक राजीव चौहान, मनोरंजन प्रसाद आदि ने नगर सभापति अर्चना कुमारी, शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह एवं अन्य लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।




































