खगड़िया में अपराधियों ने दिन- दहाड़े मारी गोली एक की मौत एक घायल, एक बाल बाल बचे

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। खगड़िया के मुफसिल थाना क्षेत्र के अमनी- बगडु काली स्थान रोड में अपराधियों ने दिन- दहाड़े तीन लोगों को गोली मार दिया। जिसमें एक लोगों की मौत हो जाने की खबर प्राप्त हो रहा है। बताया जा रहा है की तीनों लोग मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गाँव के रहने वाले है। जिसमें 45 वर्षीय रोहित राम की मौत होने का खबर मिला है। बताया जा रहा की अमनी निवासी वैजनाथ राम का पुत्र रोहित राम बाइक से अपने चचेरे भाई के साथ अमनी से बगडु रोड होते हुए खगड़िया जा रहा था की पहले से घात लगाये करीब तीन- चार की संख्या में अपराधियों ने घेर लिया।विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दिया। जिसमें अमनी के रोहित राम का मौत हो गया। वहीं एक लोग जख्मी है। जख्मी रघुनाथ राम के 28 वर्षीय पुत्र दीपक राम बताया जा रहा है जिसका इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है, वहीं एक व्यक्ति की बाल बाल बचने की खबर है।घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया की गोली अमनी के नामचीन अपराधी छबीला यादव ने चलाया है। इधर घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना का का कारण पुर्व का रंजिश बताया जा रहा है। हलांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार जा रहा है।








































