खगड़िया में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

 

 

      जांच में जुटी पुलिस

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ खगड़िया जिला के पसरहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गाँव में एक व्यक्ति को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिया‌ गया। मृतक की पहचान महद्दीपुर निवासी मो० रईस अली का पुत्र छोटन अली उर्फ दिलशाद अली के रुप में हुआ है। हलांकि घटना का कारण अब तक पुलिस ने स्पष्ट नहीं कर पाई है। पुलिस ने बताया की घटना का अंजाम महद्दीपुर निवासी पारस सिंह उर्फ पंकज सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार ने दिया है।इधर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बताया की मृतक घटना से पुर्व पुरुषोत्तम कुमार के मोटर साइकिल पर सवार था जहाँ बाद में गोली मारकर हत्या कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस अपराधी को पकड़ने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here