





खगड़िया में चैती दुर्गा मेला को लेकर बैठक, मेला समिति का हुआ गठन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। शहर के राजेन्द्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर एवम् चैती दुर्गा व रामनवमी मेला के आयोजन को लेकर श्री श्री 108 वसंती चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अघ्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमल कुमार गुप्ता ने किया।बैठक में शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा का पूजनोत्शव शांति व सौहार्द के साथ धूमधाम मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मेला में खोए अथवा पाए गए बच्चों को उनके परिजन तक पहुंचाने हेतु सूचना केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया गया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनाती की बातें रखी गई।बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष कमल कुमार ने कहा कि राजेंद्र चौक का बसंती चैती दुर्गा मेला ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए पवित्र संगम सागर है।जबकि समिति के सचिव पंकज कुमार रंजन ने नगर वासियों से मेला के सफल आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील किया। वहीं समाजसेवी सह समिति के कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार प्रिंस ने चैती दुर्गा पूजा व मेला का आयोजन में अबतक सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में पूजा समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार, रवि, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन, उपसचिव राज कुमार जायसवाल, युवा अध्यक्ष वकील यादव, भूषण यादव, कुणाल यादव, सदानंद यादव, गुंजन सिंह, बंटी गुप्ता, लक्ष्मण यादव, मनोहर देव, प्रेम यादव,मुकेश यादव, सोनू यादव ,अभिषेक यादव सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
































