खगड़िया में दरोगा एवं सिपाही हुआ बर्खास्त, मानसी के एक सहायक दरोगा पर बर्खास्तगी की लटका तलवार

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।नगर थाना परिसर में शराब के नशे में गिरफ्तार किये गये थे एएसआई राजकुमार सिंह को जहाँ एसपी खगड़िया के अनुसंशा पर बर्खास्त कर दिया गया है तो वहीं खगड़िया में पदस्थापित एवं तीन वर्षों से बिना सूचना के गायब महिला सिपाही जूली कुमारी को बर्खास्त कर दिया गया है। एसपी राकेश ने बताया की शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किये गये एएसआई राजकुमार सिंह व बिना सूचना वर्षों से गायब महिला सिपाही जूली कुमारी को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है की मानसी के तत्कालीन एक और सहायक दरोगा पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी हुई है। एसपी ने बताया कि नगर थाना में तैनात तत्कालीन अवर निरीक्षक (एसआई) राजकुमार सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।जहाँ तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया था।एसपी ने बताया की अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह नगर थाना परिसर स्थित अपने आवास पर शराब का सेवन कर रहे थे।इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को मिली थी।एसपी के आदेश के बाद अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अब एसपी राकेश कुमार के अनुशंसा पर डीआईजी ने बर्खास्त कर दिया। जबकि पुलिस लाइन में पद स्थापित महिला सिपाही बिना सूचना गायब हो गई थी, एसपी राकेश कुमार द्वारा बिना सूचना ड्यूटी से गायब महिला सिपाही जूली कुमारी के घर भागलपुर सूचना भेजी गया, बावजूद महिला सिपाही ने कोई जवाब नहीं दी।एसपी ने बताया की महिला सिपाही के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरु कर दिया गया है। एसपी ने बताया की विभाग द्वारा कई बार मौका दिया गया। लोकसभा चुनाव, नगर परिषद चुनाव में भी बिना सूचना गायब रही।विभागीय सुनवाई के दौरान संचालन पदाधिकारी के समक्ष महिला सिपाही जूली कुमारी उपस्थित नहीं हुई। मानसी थाना में पदस्थापित तत्कालीन एक और एएसआई पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी हुई है।


































