खगड़िया में भाजपा नेता को मारी गोली

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। खगड़िया के गंगोर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता को दिन दहाड़े बैखौफ अपराधियों ने गोली मार दिया, गोली सीने में लगा है, जहाँ खगड़िया सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेगुसराय रेफर कर दिया। बताया जा रहा है की भाजपा नेता लाभगांव शोभनी निवासी दिलीप कुमार सिंह घर से कहीं जा रहे थे की विशुनपुर मोड़ के पास त्रिभुवन पुलिया के पास घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दिया। इधर गोली लगते ही भाजपा नेता जमीन पर गिर गया। खबर सुनते ही आस पास के लोग पहुंचने लगा जहाँ अपराधी फायरिंग करते भाग खड़ा हुआ, इधर भाजपा नेता दिलीप सिंह ने मोबाइल पर अपनी पत्नी को गोली लगने की खबर दिया जहाँ परिवार सहित आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया गया है। इधर दिलीप की पत्नी ने बताया की गोली लगने की खबर फोन पर दिया की अपराधियों ने मुझे गोली मार दिया है मुझे बचाओ। हलांकि घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इधर परिवार वाले का रो रो कर बुरा हाल है। दिलीप कुमार सिंह भाजपा के पुर्व महामंत्री रह चुके हैं वर्तमान में मंडल कार्य समिति सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here