खगड़िया में भ्रष्ट अधिकरियों का लगा है जमावाड़ा-राजेश वर्मा

परिवहन, खनन विभाग पर जमकर लगाया गंभीर आरोप

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। खगड़िया जिला का पिछड़ापन का कारण जिले में भ्रष्ट अधिकरियों का जामवाड़ा होने का कारण है। भ्रष्ट अधिकरियों के आचरण से जनता त्राहिमाम त्राहिमाम है उक्त बातें पत्रकारों से मुखातिब होते खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली शिकायत ओर लोगों द्वारा लिखित आवेदन आने के उपरांत सांसद ने अपनी दिल का भरास निकालते हुए साफ तौर पर कहा की खगड़िया में अधिकत्तर पदाधिकारी भष्ट्राचार में लिप्त है। जनता का शोषण- दोहण करने में लगा हुआ है। सांसद राजेश वर्मा ने परिवहन एवं खनन विभाग पर चोट करते हुए कहा की दौनों विभाग में जमकर लुटेरा पदाधिकारी बैठा हुआ है। बाहरी दलाल लोगों का उक्त विभाग में काफी जामवाड़ा लगा रहता। ट्रेक्टर एवं ट्रक एसोसिएशन के नेताओं के शिकायत पर भी राजेश वर्मा ने कहा की खगड़िया का विकास का रोड़ा बना हुआ है भ्रष्ट अधिकारी। उन्होंने कहा की जिस तरह, से खगड़िया में हर विभाग में उगाही का कार्य चल रहा है, जिसका कोई भी सही अधिकारी देखने वाला नहीं है। वर्मा ने कहा की खनन विभाग एवं परिवहन विभाग प्रभारी पदाधिकारी के सहारे चल रहा है। बेगुसराय का प्रभार के साथ साथ खगड़िया का प्रभार मिलने से अधिकारी चांदी के जुते पहनने में लगे है। सांसद ने कहा जल्द ही बिहार सरकार एवं विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिलकर भ्रष्ट अधिकरियों के खिलाफ बात को रखुगां। उन्होंने कहा अगर इससे भी ठीक नहीं हुआ तो जन आंदोलन का भी रुख तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा की सारे विभाग के अधिकारी भष्ट्राचार की गंगोत्री में डुबकी लगाकर जनता का शोषण दोहण करने में लगा है। जिसे जल्द ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से भी खगड़िया के विकास के प्रति सक्रिय रहने का अपील किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here