गलत दिशा में जाने पर पीकप के पलटी से दो बच्ची की मौत, तीन घायल, लोगों ने मुआवजा को लेकर घंटो किया सड़क जाम

 

नजदीक रहकर भी देर से पहुंचा मानसी सीओ, 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

मानसी थाना क्षेत्र के अमनी पंचायत में सड़क किनारे पीकप पलटी के कारण दो बच्ची की जहाँ मौत हो गया वहीं तीन महिला बुरी तरह से जख्मी हो गया। इधर बच्ची के मौत पर स्थानीय लोगों ने लाश को लेकर सड़क घंटो जाम कर दिया। बताया गया की करीब दो बजे दिन में सैदपुर की ओर से पशु चारा से लदा पीकप अमनी की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। जहाँ अचानक सड़क पर बगल साईड में खड़ा ट्रेक्टर रहने के कारण पीकप विपरीत गलत दिशा से निकलना चाहा जहाँ पीकप चालक की लापरवाही के कारण गाड़ी पलटी मार दिया, जहाँ घर के बगल में मौजूद लोगों पर पीकप गाड़ी पलट गई, चपेट में आ जाने के कारण घटनास्थल पर दो बच्ची की मौत हो गई तो वहीं तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में की जा रही है, जिसमें एक महिला जीवन मौत से जूझ रही है। घटना अमनी पंचायत के वार्ड न०-6 का है जहाँ अपने घर के पास बच्ची सहित कुछ महिलाऐं एक चलती फिरती झाल- मुढ़ी बेचने वाले महिला से सामान खरीद रही थी तभी गलत दिशा में पीकप चालक गाड़ी को मोड़ दिया ओर गाड़ी सड़क किनारे असंतुलन होकर पलटी मार दिया जिसके चपेट में बच्ची सहित बेचने वाली महिला एवं अन्य महिला चपेट में आ गई, जहाँ अमनी निवासी मोहन सदा का 10 वर्षीय पुत्री सीता कुमारी, एवं इन्द्रजीत सदा की 10 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया। वहीं भजन सदा की पत्नी मीना देवी, झाल मुढ़ी बेचने वाली रसौक मारड़ की रहने वाली विधवा महिला एवं एक बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गया। जहाँ स्थानीय लोगों ने जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेजा। वहीं स्थानीय लोगों ने मुआवजा को लेकर सड़क को घंटो जाम कर दिया, जहाँ पुलिस को बड़ी मशक्कत करना पड़ा। घंटो देर से पहुंचे मानसी सीओ के घटना स्थल पर आने से लोगों ने नाराजगी व्यक्त किया। जहाँ मानसी बीडीओ राजीव कुमार के समझाने- बुझाने के बाद जाम को तोड़वाया गया। इधर पुलिस ने चालक को भी अपने कब्जे को लेकर मानसी थाना सुरक्षित भेजा। 

 

घटना के जानकारी के मिलने के बाद घंटो देर बाद पहुंचा मानसी सीओ- सवालों के घेरे में? 

इतनी बड़ी हादसा होने के बाद भी मानसी सीओ अमीर हुसैन महज महज ही कुछ दुरी पर रहने के कारण घटना स्थल पर ससमय जाना मुनासिब नहीं समझा। अगर सीओ समय पर घटना स्थल पर पहुंचती तो जाम करने की नौवत नहीं आता। मानसी सीओ छोटी बलहा में एक कार्यक्रम एवं खाने- पीने में व्यस्त था। जो सरकारी सेवा के कार्य अनुरूप नहीं कहा जा सकता एवं एक जिम्मेदार पदाधिकारी को संवेदनहीनता का परिचायक कहा जा सकता है। इधर अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, डब्लू पासवान, एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला युवा मोर्चा के महामंत्री राजू पासवान ने एक तरफ जहाँ सरकार एवं जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की तो वहीं सीओ के क्रिया- कलाप पर नराजगी व्यक्त किया। ओर सरकार एवं जिला प्रशासन से सीओ के इस तरह का गैर जिम्मेदाराना हरकत पर जांच एवं कारवाई करने का मांग किया। 

 

जाम तोड़वाने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं खबर के बाद मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here