गांधी जी और शास्त्री जी सिर्फ व्यक्ति नही थे बल्कि एक विचार थे- रंजीत रमण

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 पुर्णिया।कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान परोरा ,गणेशपुर के सभागार में गांधी जी एंव शास्त्री जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सुपरिटेंडेंट डॉ0 एस के सिन्हा, डायरेक्टर /चेयरमैन रंजीत रमण ,डॉ0 एस के सुमन सन्स्थान के शिक्षक /शिक्षका पूजा कुमारी ,प्रियसी कुमारी,मोनिका टुड्डू,राघव सर सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर केक काट कर जयंती मनाई मौके पर संस्थान के चेयरमेन & डायरेक्टर रंजीत रमण जी ने कहा …गांधी जी और शास्त्री जी सिर्फ व्यक्ति नही थे बल्कि एक विचार थे।भारत में 2 अक्टूबर एक बेहद विशेष तिथि है क्योंकि इस दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। ये दोनों ही हस्तियां भारत के इतिहास से लेकर वर्तमान तक और आने वाले भविष्य में भी प्रासंगिक बनी रहेंगी। 2 अक्टूबर को जन्मे मोहन दास करमचंद गांधी जिन्हें प्यार से बापू कहते हैं, तो दूसरी तरफ हैं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जिन्हें गुदड़ी के लाल कहा जाता है।महात्मा गांधी के जन्मदिन को गांधी जयंती तो लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन को शास्त्री जयंती के रूप में मनाया जाता है। एक तरफ महात्मा गांधी हैं जिन्होंने जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, तो दूसरी तरफ हैं लाल बहादुर शास्त्री जिनके जीवन को ही सादगी की मिसाल के तौर पर देखा जाता है। शास्त्री ने दी देश में खाद्यान्न संकट के वक्त सप्ताह में एक दिन का उपवास रखने की अपील कर लोगों को एक नई राह दिखाई थी। दोनो महामानव देश को एकता,अखंडता ,समानता

की पहचान दिलाने के साथ एक सूत्र में बांध कर रखने का भरपूर प्रयास किये । गांधी जी का सोच था कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का समुचित विकाश हो तभी हमारा राष्ट्र विकशित होगी ,इसी सोच के साथ आज हम” कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान “की ओर से ये अपील करते है ,कि जो समाज मे इंटर पास अनाथ बच्चे है अगर वो नर्सिग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते है तो वो हमारे संस्थान आये ।वर्ष में दो ऐसे अनाथ बच्चे को हमारा संस्थान मुफ्त में नर्सिंग की प्रशिक्षण देकर उसे आत्म निर्भर बनाने का संकल्प लेता है। ताकि प्रशिक्षण लेकर आने वाले दिनों में वैसे अनाथ बच्चे समाज ,राज्य ,राष्ट्र की सेवा कर सके, मौके पर जयकांत सर ,विजय पासवान,डाँ0 एस के सुमन, मैनेजर निरंजन दास ,निखख्त परवीन,मलीका हयात ,ज्योति कुमारी एंव संस्थान के छात्रा शिम्पी कुमारी,अनिशा कुमारी,सिमरन कुमारी,नेहा कुमारी,रंजन कुमार,शुभम कुमार,अनुपम कुमार रानी कुमारी, नीलम कुमारी,कौशल कुमार ,इंद्रजीत कुमार, रवि कुमार ,पुरषोत्तम कुमार आदि सभी ने गांधी एंव शास्त्री जयंती पर अपना अपना विचार रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here