ग्राम विकास समिति के संस्थापक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, गाँव के विकास के लिए अनिल रहते थे तत्पर- प्रमोद सिंह

 

अनिल शांति सदभाव के प्रतिमुर्ति थे- विजयकांत

 

सिकन्दर आजाद वक्त

की रिपोर्ट

खगड़िया।एक जमाने में खुनी संघर्ष ओर नक्सल प्रभावित गाँव कहे जाने वाले खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड थानाक्षेत्र के अमनी गाँव में अमन चैन एवं शांति व्यवस्था कायम करने में अहम योगदान देने वाले एवं अमनी गाँव में ग्राम विकास समिति के गठन करने वाले संस्थापक सह ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष समाजसेवी अनिल पंडित के निधन पर अमनी गाँव में शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष विजयकांत सिंह के अध्यक्षता में की गई। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम अनिल पंडित के निधन पर जहाँ दो मिनट का शोक संवेदना व्यक्त किया वहीं तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ग्राम विकास समिति के संस्थापक सदस्य सह अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने कहा की आज भले ही हमारे बीच अनिल पंडित नहीं है लेकिन गाँव के विकास के प्रति उनका कार्य ओर उद्देश्य हमेशा याद रहेगा। श्री सिंह ने कहा अनिल पंडित गाँव के विकास में हमेशा योगदान देते रहे थे। सामाजिक सरोकार में भी वढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। वहीं पुर्व सरपंच राम प्रवेश यादव ने भी अनिल पंडित के किये गये कार्यों का सराहना किया। वहीं ग्राम विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य सह कार्यक्रम के अध्यक्ष विजयकांत सिंह ने कहा की अनिल पंडित शांति सदभाव के प्रतिमुर्ति थे। मौके पर विदुर कुमार साह, नवनीत पंडित,ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष बहादुर मणि, दुर्बल सदा पंचायत समिति, सतेन्द्र दास उपमुखिया अभिलाषा कुमार,पुर्व उपमुखिया हरेराम चौधरी, बाबु लाल सदा, केवल सदा अहिल्या देवी,सागर पंडित, शिशुपाल पंडितआदि दर्जनों ग्राम विकास समिति के सदस्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here