ग्राम स्वराज संघ ने मानसी प्रखंड का मनाया 29 वां स्थापना दिवस, कहा मानसी राज्य ही नहीं देश में नाम किया गौरवान्वित- राजेश भारती

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी के छोटी बलहा में ग्राम स्वराज संघ के द्वारा शनिवार को मानसी प्रखंड का 29 वां स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने कहा की मानसी प्रखंड भले ही छोटा प्रखंड है परन्तु इस प्रखंड ने बिहार ही नहीं देश में भी अपना नाम गौरवान्वित किया है। मानसी की धरती ने सांसद, विधायक ,समाजसेवी, कलाकार, खेल एवं धार्मिक क्षेत्रों में भी आगे पढ़कर एक विशिष्ट पहचान ओर प्रतिष्ठा दिलाई है।वहीं नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त ने कहा कि ग्राम स्वराज संघ के द्वारा पहली बार स्थापना दिवस मनाना एक सराहनीय कार्य है। जो की निरंतर रहने की आवश्यकता है।जबकि भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष राजाराम सिंह ने मानसी के स्थापना दिवस पर कहा की मानसी हमेशा से ही क्रांतिकारीयों एवं राजनीतिक लोगों का धरती रहा है। देश के आजादी को लेकर जहाँ अमर शहीद धन्ना- माधव ने अंग्रेजों के गोली से देश के लिए शहीद हो गये तो वहीं प्रत्येक क्षेत्रों में भी परचम लहराया है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वराज संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की मानसी प्रखंड चौथम प्रखंड का एक हिस्सा था जो की 2 नवम्बर 1995 में चौथम से आलग होकर स्वयं मानसी प्रखंड बनाया गया। संतोष ने कहा की शासन- प्रशासन के लोगों को भी स्थापना दिवस मनाना चाहिए था। संतोष ने हर साल स्थापना दिवस मनाने का घोषणा किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राकेश कुमार एंव धन्यवाद ज्ञापन वार्ड पार्षद मन्टु कुमार ने किया। मौके पर पृथ्वी महतों महेन्द्र साह, राजेश महतों, शंकर ठाकुर, श्रवन आर्या, बबलू महतों, उपेन्द्र साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें।






































