घर घर जाकर चला रहे हैं राजाराम भाजपा का सदस्यता अभियान

110 लोगों को भाजपा का दिलाया सदस्यता 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा मानसी प्रखंड मण्डल अध्यक्ष राजाराम सिंह घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं। गुरूवार को खुटिया के भाजपा शक्ति केंन्द्र के प्रमुख अवधेश कुमार को जहाँ पुन: सदस्यता दिलाया गया है, वहीं 110 लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवाया। सदस्यता अभियान चलाने के उपरांत राजाराम सिंह ने कहा की सभी पंचायतों में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा की मजबुती को लेकर हमलोग दृढ संकल्पित है। वहीं राजाराम सिंह द्वारा मोदी सरकार के किये गये कार्यों को भी बखूबी से बता रहा हैं, जहाँ प्रभावित होकर महिला- पुरुष भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा की पुरे मानसी प्रखंड में दस हजार से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here