छठ को लेकर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने घाटों का किया निरीक्षण, साफ सफाई का दिया निर्देश

बम काली के विसर्जन को लेकर सुगम बनाया रास्ता
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने जहाँ छठ महापर्व को लेकर मटिहानी घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया, वहीं नगर पंचायत सफाई कर्मियों को साफ सफाई को भी लेकर कई निर्देश जारी किया। गोलू सिंह ने कहा की मानसी मटिहानी घाट सहित अन्य मानसी नगर पंचायत में पड़ने वाले घाटों का सफाई करवाया जा रहा। लोगों को घाट पर जाने को लेकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सुगम रास्ता बनाया जा रहा है। श्री सिंह ने शुक्रवार को घाटों का निरीक्षण करते हुए कहा की बम काली के आज रात विसर्जन होना है जिसको लेकर विसर्जन हेतु सुगम रास्ता बना दिया गया। श्री सिंह ने कहा की छठ में भी किसी तरह का छठ व्रतियों का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े मानसी नगर पंचायत की ओर से सारी व्यवस्था की जायेगी। आयुष ने सभी वार्ड पार्षदों एवं प्रतिनिधियों को अपने अपने घाटों पर मुस्तैद रहने की भी अपील किया। निरीक्षण के क्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति कुमार यादव, सनमुन कुमार, कुंदन पासवान, सफाई सुपरवाइजर कैलाश मल्लिक,स्थानीय संतोष कुमार सहित आदि लोग उपस्थित थे।








































