जदयू कार्यालय में डॉ राम मनोहर लोहिया की 115वीं जयंती समारोह मनाई गई

डॉ लोहिया सप्तक्रांति के जनक थे – बबलू मंडल

जदयू नेताओं ने लोहिया के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि,लिये उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प

खगड़िया। जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में महान समाजवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया की 115 वीं जयंती समारोह जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। मंच का संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष समेत जदयू नेताओं ने डॉ लोहिया के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भाविनी श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया। साथ ही नेताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने डॉ राम मनोहर लोहिया के जीवन वृत्तांत पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी डॉ लोहिया जी विराट व्यक्तित्व के प्रखर समाजवादी नेता, महान देश भक्त और सप्त क्रांति के जनक थे।वे सदैव सत्य की महत्व को आध्यात्मिक मूल्यों से नहीं बल्कि समतामूलक समाजिक व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की उपयोगिता को स्वीकारते रहे। लोहिया जी समाजवाद एकता को दुनियां भर में मजबूत करने का सतत प्रयत्नशील रहे।जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री एवं जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल ने कहा कि डॉ लोहिया जी जहां आजादी से पूर्व ही देश में राजनीति एवं सामाजिक बदलाव के लिए क्रांति लायी। वहीं स्वतंत्र भारत के शासन सत्ता का भी रूख बदल दिया।वे वास्तव में कट्टर राष्ट्र भक्त थे।जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि डॉ लोहिया जी बहुमुखी व्यक्तित्व धनी महापुरुष थे।वे समाजिक आन्दोलन को ऊर्जा के साथ नई दिशा और आयाम दिया,जो आज भी प्रासंगिक है।इस अवसर पर जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार चौधरी, राजवर्धन कुशवाहा, खगड़िया नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, राजीव कुमार ठाकुर, रंजन कुमार एवं नीतीश कुमार सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here