जदयू जिला अध्यक्ष व प्रवक्ता ने विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मंत्री को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। खगड़िया जिला के विकास एवं समस्याओं को समाधान को लेकर जद यू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने अपने जद यू शिष्टमंडल के साथ बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी से मिलकर ज्ञापन सुपुर्द किया। मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता सह अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू नेता राजवर्धन, हर्षवर्धन, एवं जिला महासचिव पंकज कुमार चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।