जदयू परिवार की ओर से प्रेस सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

  जद यू नेत्री अनुराधा कुमारी के आवास पर हुआ आयोजन

 

खगड़िया। शनिवार को जद यू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा के आवास पर अग्रिम मकर संक्रांति मिलन समारोह सह प्रेस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जद यू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने किया। जद यू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं जद यू अध्यक्ष बबलू मंडल ने उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन जिला जद यू प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री ने किया। जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल कहा कि पत्रकारों के सम्मान सुरक्षा और उनके अधिकार के लिए हम और हमारी सरकार कटिबंध हैं। जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पत्रकारों के भागीदारी पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष भाव से अपने जिम्मेवारी निभा रहे हैं। वहीं प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के किसी भी गांव में दंगे नहीं हुए। इसलिए नीतीश कुमार जी के सोच एवं सपना के अनुसार खगड़िया जिला को प्रगति पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधिगण, प्रशासन व प्रेस सहित आमजनों में समता -समानता , आपसी सामंजस, प्रेम , शांति,और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। समारोह में खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, उमेश सिंह पटेल, दीपक कुमार सिन्हा, लोहा सिंह,राजेश मेहता, अनिल जायसवाल, मोहम्मद रुस्तम अली, चंदन कुमारी, निर्मला कुमारी, राजीव रंजन, राका सहाय, युवा अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, सतीश आनंद, ललित चौधरी पूनम जायसवाल, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, चंदेश्वरी राम, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,फिरदोस आलम, दिलीप पोद्दार ,अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, नगर अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, महंत पुलकित गोस्वामी, प्रमोद महंत, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद अनिल कुमार, गोपाल सदा, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, हर शंभू सिंह , नरेश कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here