जद यू विधायक ने सदस्यता अभियान का किया समीक्षा, कई लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया
कहा खगड़िया जिला होगा अव्वल, कल आने का दिया निमंत्रण
सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया। सदर जद यू विधायक बबलू कुमार मंडल ने मानसी में 2025-28 सदस्यता अभियान का समीक्षा कर दर्जनों लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया। सदस्यता अभियान की अध्यक्षता मानसी जद यू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने किया। उपस्थित नये पुराने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा खगड़िया जिला में जद यू सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने खगड़िया की विकास करने की बात करते हुए कहा की मुख्यमंत्री नितीश कुमार के हाथों को जिस तरह आपलोगो ने मजबूत किया उसी तरह हमें आपके आर्शीवाद की जरूरत है। उन्होंने कहा नितीश सरकार सबों का विकास के लिए काम किया ओर करते आ रहे हैं मानसी के कार्यकताओं को आभार व्यक्त करते हुए मंडल ने कहा की कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहेगें। बबलू मंडल ने कल शुक्रवार को होने जा रहे जिलास्तरीय कार्यकर्ता अभार कार्यक्रम में आने का अपील किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जद यू उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा की मानसी सदस्यता अभियान में अव्वल रहेगा। कार्यक्रम को जद यू जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार पटेल, सुशांत यादव, मदन मोहन सिंह,मानसी जदयू अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने विधायक बबलू मंडल सहित जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार फोगला को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जद यू के पवन पासवान, पप्पू देव कुमार, प्रमोद ठाकुर,राजू कुमार, रणजीत कुमार सुमन, तपेन्द्र सिंह, घनश्याम रजक, कपिल देव सिंह, वीर सदा, आशीष कुमार, मिथलेश देवी, सुनीता देवी, रंग देवी, बाबरी देवी, हेमेंत कुमार, रणजीत यादव, मानसी नगर जद अध्यक्ष रौशन कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।































