जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर कर्मियों को दी गई जानकारी, प्रमाण पत्र को बनाने को लेकर खोला गया प्रत्येक पंचायत भवन में आरटीपीएस कार्यलय
आवेदन उपरांत आरटीपीएस प्राप्ति रसीद जरूर कर ले प्राप्त
सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया। जिले के सभी प्रखंड कार्यलय सभा कक्ष में जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को आरटीपीएस कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जहाँ मानसी प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में मानसी बीडीओ राजीव कुमार एवं मानसी प्रखंड खंख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार ने उपस्थित पंचायत, एवं प्रखंड आरटीपीएस कर्मियों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के नये नियमों के बारे में जानकारी दी। बीडीओ राजीव कुमार ने बताया की अब लोगों को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बीडीओ राजीव ने बताया की सभी पंचायतों के पंचायत भवन में आरटीपीएस केंन्द्र खोला गया है, जहाँ आरटीपीएस केंन्द्र पर कर्मी नियुक्त किये गये हैं। बीडीओ ने बताया की जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर सभी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। संबंधित पंचायत के लोग अपने पंचायत भवन में जन्म- मृत्यु प्रमाण के लिए आवेदन प्रपत्र भरकर आवेदन करेगें, ओर आवेदन कर्ता को आवेदन जमा होने के उपरांत उन्हें आरटीपीएस रसीद प्राप्त कर लेगें। राजीव ने उपस्थित कर्मियों को किसी भी लोगों को नहीं लौटाने की सख्त हिदायत दिया, अगर शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगा। राजीव ने बताया की 21 दिन के अंदर तक जन्म हो या मृत्यु प्रमाण नि:शुल्क बनाये जायगें।ओर प्रमाण पत्र पंचायत सेवक के स्तर से बनाया जायेगा। जबकि 21 दिन से एक वर्ष से अधिक उम्र तक का प्रखंड विकास पदाधिकारी सह संख्यिकी पदाधिकारी के ओर से बनाया जायेगा। जिसका बिलंबित शुल्क2 रुपये से लेकर दस रुपये तक लिये जायेगें। वहीं मानसी नगर पंचायत का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय से बनाया जायेगा। प्रशिक्षण में सन्नी कुमार सहित सभी पंचायत के आरटीपीएस कर्मी उपस्थित थे।































