



जन सुराज का जगा रहे हैं अलख, सरकार बनी तो पांच काम होगें- डा० नितीश

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। जन सुराज पार्टी की अगर सरकार बनी तो पांच काम बिहार में सबसे पहले लागू किया जायेगा। युवाओं का पलायन बंद, बुजुर्गों को दो हजार रुपये का पेंशन, महिलाओं को सस्ता ऋण, बच्चों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा, किसानों को खेती में बेहतर कमाई। उक्त बातें बैलदौर विधानसभा क्षेत्र के गाँव गाँव जाकर जागरूक कर रहे ओर परिभ्रमण कर रहे जन सुराज पार्टी के नेता डा० नितीश कुमार ने कहा। डा० नितीश ने कहा की बैलदौर विधानसभा क्षेत्र में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।यहाँ के जनता परिवर्तन करने की मुड बनाया है। डा० नितीश ने कहा की जन सुराज पार्टी के सभी साथी भी कदम से कदम मिलाकर हमारे साथ चल रहे हैं। मौके पर प्रमोद, नीरज,श्रावण बाबा ,शंकर,अशोक चौधरी एवं राजेश आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


































