

जन सुराज की बैठक, संगठन की मजबुती एवं पटना जाने को लेकर हुए चर्चा

7 मार्च को प्रशांत किशोर आयेगें खगड़िया
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। रविवार को जन सुराज पार्टी के जिला कार्यलय में जन सुराज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय वरूण चौरसिया ने किया। बैठक में खगड़िया जिला के नये प्रभारी संजय कुमार सिंह का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह ने संगठन के मजबुती को बल देने की बात कहा। तो वहीं 27 फरवरी को पटना जाने का भी अपील किया। बैठक में 7 मार्च को जन सुराज पार्टी के सुत्रधार प्रशांत किशोर को खगड़िया आगमन को भी लेकर गहन चर्चा किया गया। बैठक को प्रवक्ता सिकन्दर, डा० नितीश चन्द्र, गजेंद्र कुमार सिंह, अमर कुमार रजक, अरुण कुमार सिंह, रामानंद पासवान,युवा जिलाध्यक्ष नंदकेश्वर मुन्ना, अशोक कुमार यादव, जनार्दन सिंह, महिला अध्यक्ष काजल कुमारी, बसंती देवी, आदि नेताओं ने संबोधित कर जन सुराज पार्टी के मजबुती पर बल देते हुए सात मार्च को प्रशांत किशोर की खगड़िया आगमन एवं कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।मौके पर सानू कुमार, जे पी यादव, राधेश्याम सिंह, अभिन्यु, माला कुमारी, ललन कुमार, विजय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष कमिटियों, एवं जिलास्तरीय कमिटी के पदाधिकारियों का भी घोषणा जिलाध्यक्ष ने किया।































