जन सुराज पार्टी के बैठक में लिए गए कई निर्णय

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जन सुराज पार्टी के जिला कमेटी का बैठक जिला कार्यालय मंजू वाटिका में जिलाध्यक्ष नरेश बादल की अध्यक्षता में हुई। वहीं बैठक का संचालन जिला महासचिव किरण देव यादव ने किया।बैठक में विगत कार्यों की समीक्षा किया गया, गंभीर चर्चा की गई, जिसमें उपस्थित सभी साथियों ने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया गया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी का खगड़िया आगमन एवं तैयारी व सफलता हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश कमेटी सदस्य डॉक्टर अवधेश यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष काजल कुमारी, शीला पटेल, बेबी कुमारी, सुरेश यादव, शिवली रहमानी, मक्खन शाह, मुकेश कुमार, अंजनी सिंह पप्पू मारकंडे, मनीष सिंह, अकरम, अरविंद सिंह, मदन सदा, शिवनंदन, आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here