जन स्वराज की बैठक, 2 अक्टुबर को पटना जाने पर बनी सहमति, पांच हजार कार्यकर्ता लेगें भाग

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जन सुराज जिला कमेटी का बैठक जिला कार्यालय खगड़िया के सभागार में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद बादल एलंज्ञ मंच संचालन जिला महासचिव किरण देव यादव ने किया। बैठक में उपस्थित जन स्वराज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने 2 अक्टूबर को पटना में होने जा रहे जन स्वराज पार्टी की गठन को लेकर खगड़िया से पांच हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने को लेकर सहमति बनी। बैठक को शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सिकन्दर आजाद, जिला प्रवक्ता वरुण कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, ममता कुमारी , नरेश प्रसाद यादव आदि ने संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के मजबुती को लेकर हमलोग दृढ संकल्पित है। वहीं बैठक में आये जन स्वराज के नेता अरविंद सिंह , इंजीनियर आर एन सिंह,ने संबोधित कर बिहार को सुंदर राज्य बनाने को लेकर जन स्वराज से जुड़ने का अपील किया। बैठक में प्रोफेसर शिवली रहमानी, सुरेश यादव, , जनार्दन सिंह, अमर कुमार, अंजनी सिंह, अंजनी भारती, रणधीर कुमार, मनीष कुमार सिंह , मुकेश कुमार सुमन, सुमलेश कुमार, आजाद वक्त आदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here